{"_id":"5c23a03cbdec22569b2eff91","slug":"91545838652-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिहोई में कच्चा मकान गिरने से मां बेटी हुई घायल, बच गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिहोई में कच्चा मकान गिरने से मां बेटी हुई घायल, बच गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिहोई में कच्चा मकान
गिरने से मां-बेटी घायल
हादसे के समय पूरा परिवार घर में बैठकर खा रहा था खाना, अचानक गिरी छत
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच दबे लोगों को निकाला सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत मौड़ा के दिहोई गांव में कच्चा मकान गिरने से मां बेटी घायल हो गई। इन्हें रात को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका पहुंचाया गया। यहां पर उनके जख्मों की मरहम पट्टी की गई। गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा उसी समय गांव के बाकि लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे सबकी जान बच गई। अगर गांववासी समय पर न पहुंचते तो शायद जानमाल का भी नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार प्रेम लाल पुत्र चंद निवासी दिहोई उसकी पत्नी दर्शना 12 वर्षीय बेटी मीना कुमारी और 10 वर्षीय बेटा प्रवीण कुमार एक साथ बैठकर मंगलवार रात को खाना खा रहे थे। इसी दौरान मकान की छत टूट कर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में परिवार के सदस्य टूटी छत के नीचे दब गए। उनके चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर सुरक्षित निकाला। हादसे में दर्शना और मीना कुमारी को ज्यादा चोटें आई हैं जबकि प्रेमलाल और प्रवीण कुमार को मामूली चोटें लगी हैं। घर टूटने के बाद परिवार को पड़ोसी के घर में पनाह लेनी पड़ रही है। क्योंकि परिवार काफी गरीब है। उन्हें टूटे घर को बनाने के लिए पैसे जुटाने में काफी समय लगेगा। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। बाकि की सहायता राशि पटवारी की रिपोर्ट तैयार होने के बाद दी जाएगी। इसके लिए संबंधित पटवारी को जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। पंचायत प्रधान रेखा देवी ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता राशि प्रदान की जाए।
इनसेट
नायब तहसीलदार यासीन मोहम्मद ने बताया कि कच्चा मकान टूटने से एक महिला और लड़की घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार को 15 हजार की सहायता राशि दी गई है। जबकि बाकि सहायता राशि भी उन्हें जल्द प्रदान की जाएगी।