फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खाई में गिरी बाइक, एक युवक की मौत

खाई में गिरी बाइक, एक युवक की मौत

Wed, 04 Jul 2018 10:54 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी बाइक, एक युवक की मौत
accident shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर पुराने बस स्टैंड के पास बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक को चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक पुराने अड्डे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक नियंत्रण खो बैठा और बाइक 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान होशियार सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी बीपीओ सूखी बनी तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है।

जबकि दूसरा युवक सौम दत्त गांव सैरी भरमौर का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मामला बुधवार सुबह का है जब होशियार सिंह बाइक में सवार होकर भरमौर पुराने बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। उसके साथ सोम दत्त भी बाइक में सवार था। बाइक को होशियार सिंह चला रहा था।
विज्ञापन


जब वह पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे तो चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक स्किड होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बाइक के खाई में गिरने के बाद वहां आसपास के लोग मदद को पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी एंबुलेंस और पुलिस को दी। घायलों को खाई से निकाला गया। यहां से उन्हें भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मगर होशियार सिंह हालत बिगड़ती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते डॉक्टर ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां पर उसके जख्मों का उपचार किया गया। मगर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसके चलते उसे चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मगर यहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने केे बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भरमौर में हुए बाइक हादसे में एक युवक की जान चली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed