फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तिय अनियमिताओं के चलते भरमौर की एक पंचायत प्रधान व पंचायत सचिव सस्पेंड

तिय अनियमिताओं के चलते भरमौर की एक पंचायत प्रधान व पंचायत सचिव सस्पेंड

Thu, 14 Feb 2019 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
तिय अनियमिताओं के चलते भरमौर की एक पंचायत प्रधान व पंचायत सचिव सस्पेंड
सरकारी पैसे को डकार गए प्रधान और सचिव, सस्पेंड
विज्ञापन

गड़बड़झाले के आरोप में फंसे भरमौर की एक पंचायत के प्रधान और सचिव
ऑडिट में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा, प्रशासन की ओर से कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की एक पंचायत में गड़बड़झाले के आरोप में प्रधान और सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल ऑडिट में सरकारी धन का दुरुपयोग होने का खुलासा हुआ है। इसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच करवाने का निर्णय लिया। जिला प्रशासन ने पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया। प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है सरकारी धन का दुरुपयोग प्रधान और सचिव ने किया है और इस राशि को विकास कार्यों में प्रयोग नहीं किया।
पंचायत में हुए सोशल ऑडिट में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का मामला प्रकाश में आया था। सोशल ऑडिट की टीम ने कुछ कार्यों पर धनराशि की गड़बड़ी होने की आशंका जताई थी। इसकी सूचना टीम ने प्रशासन को दी। इस मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने पंचायत प्रधान व पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

---
उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं के कारण भरमौर की एक पंचायत प्रधान और सचिव को सस्पेंड किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। कहा कि सोशल ऑडिट के दौरान गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed