फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   घास काटते पांव फिसलने से खाई में गिरी लड़की, मौत

घास काटते पांव फिसलने से खाई में गिरी लड़की, मौत

Sun, 11 Nov 2018 07:56 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
घास काटते पांव फिसलने से खाई में गिरी लड़की, मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। रठियार पंचायत में घास काटते समय पांव फिसलने से एक युवतर खाई में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृत्तिका की पहचान गुड्डी पुत्री भक्तो निवासी गांव झनेंई पंचायत रठियार के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर के समय पहाड़ी पर घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरते समय उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने खाई में जाकर उसे निकाला। मगर वह बेसुध पड़ी थी। उसके सिर पर गहरी चोटें आई थी।


बेसुध हालत में परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। इससे पहले कि डॉक्टर उसका उपचार करते, उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लड़की के परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही घटनास्थल का भी मुआयना किया। शाम होने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed