{"_id":"5a9826df4f1c1bf17b8ba14b","slug":"71519920863-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
fraud shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले में एटीएम बदलकर एक लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। शातिर ने उस समय शख्स का एटीएम कार्ड बदल दिया जब वह पैसे निकलवाने के लिए एटीएम केबिन में गए थे। इसी दौरान शख्स ने चालाकी से उनका एटीएम बदलकर दूसरा एटीएम थमा दिया। आरोपी ने तीन से चार ट्रांजेक्शन के जरिये एक लाख चालीस हजार रुपये उड़ा लिए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला सिंहुता क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सर्वदियाल पुत्र लक्ष्मी राम निवासी गांव त्रियूं तहसील सिहुंता ने बताया कि 26 फरवरी को वह एसबीआई की शाखा सिहुंता के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया। इस दौरान उन्होंने बीस हजार रुपये निकाले। इसी समय लाइन में पांच लोग खड़े थे। सर्वदियाल ने बताया कि मिनी स्टेटमेंट निकालने के बाद उसके पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उसका एटीएम लेकर पढ़ा और हाथ की सफाई से दूसरा एटीएम थमा दिया। मिनी स्टेटमेंट के अनुसार सर्वदियाल के खाते में दो लाख 82 हजार नौ सौ बीस रुपये थे। मगर इसी रात करीब 11 बजे चालीस हजार रुपये सर्वदियाल के खाते से निकाले गए। इस बात की सूचना उन्हें जब मिली जब मोबाइल पर इसका मैसेज आया। मैसेज आने के बाद अगले दिन सर्वदियाल बैंक पहुंचा। यहां पता लगा कि उसके खाते से तीन से चार ट्रांजेक्शन हुई हैं और एक लाख चालीस हजार रुपये निकाले गए हैं। यह सुनकर उनके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंस की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए मामले को लेकर पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में साइबर सैल के सदस्यों सहित विशेष टीम का गठन किया है। यह पूरे मामले की गहनता से तहकीकात कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। मामले की जांच का जिम्मा विशेष गठित टीम कर रही है। उन्होंने कहा कि हेराफेरी करने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।