फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये

एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये

Thu, 01 Mar 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये
fraud shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में एटीएम बदलकर एक लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। शातिर ने उस समय शख्स का एटीएम कार्ड बदल दिया जब वह पैसे निकलवाने के लिए एटीएम केबिन में गए थे। इसी दौरान शख्स ने चालाकी से उनका एटीएम बदलकर दूसरा एटीएम थमा दिया। आरोपी ने तीन से चार ट्रांजेक्शन के जरिये एक लाख चालीस हजार रुपये उड़ा लिए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला सिंहुता क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सर्वदियाल पुत्र लक्ष्मी राम निवासी गांव त्रियूं तहसील सिहुंता ने बताया कि 26 फरवरी को वह एसबीआई की शाखा सिहुंता के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया। इस दौरान उन्होंने बीस हजार रुपये निकाले। इसी समय लाइन में पांच लोग खड़े थे। सर्वदियाल ने बताया कि मिनी स्टेटमेंट निकालने के बाद उसके पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उसका एटीएम लेकर पढ़ा और हाथ की सफाई से दूसरा एटीएम थमा दिया। मिनी स्टेटमेंट के अनुसार सर्वदियाल के खाते में दो लाख 82 हजार नौ सौ बीस रुपये थे। मगर इसी रात करीब 11 बजे चालीस हजार रुपये सर्वदियाल के खाते से निकाले गए। इस बात की सूचना उन्हें जब मिली जब मोबाइल पर इसका मैसेज आया। मैसेज आने के बाद अगले दिन सर्वदियाल बैंक पहुंचा। यहां पता लगा कि उसके खाते से तीन से चार ट्रांजेक्शन हुई हैं और एक लाख चालीस हजार रुपये निकाले गए हैं। यह सुनकर उनके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंस की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए मामले को लेकर पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में साइबर सैल के सदस्यों सहित विशेष टीम का गठन किया है। यह पूरे मामले की गहनता से तहकीकात कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। मामले की जांच का जिम्मा विशेष गठित टीम कर रही है। उन्होंने कहा कि हेराफेरी करने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed