फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   देवी देहरा में लुढ़की कार, चालक की मौत

देवी देहरा में लुढ़की कार, चालक की मौत

Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
देवी देहरा में लुढ़की कार, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)।
चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर देवी देहरा के पास शुक्रवार रात कार हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवंत सिंह निवासी कियाणी, डाकघर कल्हेल के रूप में हुई है। शनिवार को मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क से नीचे एक कार को उलटा पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी इत्तला दी। सूचना मिलने बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से उलटी गाड़ी को सीधा कर कार चालक बलवंत के शव को निकाला। डलहौजी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम को बलवंत सिंह कार में चंबा से जालंधर की ओर जा रहा था। कार में और कोई भी सवार नहीं था। कार जब देवी देहरा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता शनिवार सुबह चला जब कुछ लोगों ने सड़क से नीचे गाड़ी को पड़ा देखा। इसके बाद वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। चालक का शव गाड़ी के अंदर ही फंसा हुआ था। इसे स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी लाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन: वीरेंद्र तोमर
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चंबा-पठानकोट नेशनल हाइवे में देवीदेहरा के पास कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परीजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed