फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पालमपुर से न्याग्रां जा रही निगम की बस में बने रैक से 262 ग्राम चरस बरामद

पालमपुर से न्याग्रां जा रही निगम की बस में बने रैक से 262 ग्राम चरस बरामद

Fri, 22 Mar 2019 09:18 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर से न्याग्रां जा रही निगम की बस में बने रैक से 262 ग्राम चरस बरामद
चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर लघाणी मोड़ के समीप पालमपुर से न्याग्रां की तरफ जा रही बस के रैक से पुलिस ने 262 ग्राम चरस बरामद की है। एसएसटी टीम (चुनावी ड्यूटी) द्वारा यह कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चुवाड़ी थाना में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को एसएसटी टीम चंबा-जोत मार्ग पर लाघणी मोड़ के समीप नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान टीम ने पालमपुर से न्याग्रां की ओर जा रही निगम की बस को चेंकिंग के लिए रोका। जब उपरोक्त गाड़ी की गहनता से चेकिंग की गई तो बस की सीट नंबर 24 के ऊपर सामान रखने के लिए बने रैक में एक बैग मिला। टीम ने इस बैग के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी भी यात्री ने इस बैग को अपना नहीं बताया। पुलिस ने शक के आधार पर इस बैग को खोला तो बैग से 262 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने बैग व चरस को अपने कब्जे में लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरतलब है कि जिला में चरस तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सरकारी बसों में सवार होकर भी लोग चरस तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकारी बस में बने रैक से 262 ग्राम चरस बरामद की गई है। बैग किसका था, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed