फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बनीखेत नाग मंदिर के समीप बेकाबू ट्रक ने कुचला बाईक सवार

बनीखेत नाग मंदिर के समीप बेकाबू ट्रक ने कुचला बाईक सवार

Sun, 02 Dec 2018 09:47 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत नाग मंदिर के समीप बेकाबू ट्रक ने कुचला बाईक सवार
बेकाबू ट्रक ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत
विज्ञापन

बनीखेत नाग मंदिर के समीप रविवार को हादसा
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज किया केस, छानबीन शुरू
मृतक मियां खान बाइक पर हर रोज दूध बेचने आता था बनीखेत
अमर उजाला ब्यूरो
बनीखेत(चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनीखेत नाग मंदिर के समीप एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। हादसा रविवार को सुबह के वक्त हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 297, 337, 304ए के तहत पुलिस थाना डलहौजी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में मृतक की पहचान मियां खान पुत्र मुनु खान निवासी गांव भद्रोया तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार मियां खान दूध बेचने का काम करता था और हर रोज दूध बेचने के लिए बनीखेत आता था। पुलिस ने इस मामले में बाग हुसैन पुत्र मुरीद दीन निवासी नारायणपुर डाकघर हाड़ा तहसील धारकलां पठानकोट के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस को दिए बयान में बाग हुसैन ने बताया कि वे रोजमर्रा की तरह बनीखेत में अपनी-अपनी बाइकों से दूध की सप्लाई देने आते हैं। बाग हुसैन ने बताया कि रविवार को भी दूध देने बनीखेत की तरफ जा रहे थे। मियां खान उससे करीब तीस से चालीस मीटर आगे बाइक नंबर एचपी-38डी-9205 से जा रहा था। नाग मंदिर बनीखेत के समीप पहुंचने पर बनीखेत की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक(एचपी-64-2576) ने मियां खान को बाइक समेत कुचल दिया। इस दौरान एक अन्य बाइक नीचे गिर गई और नाग मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे में मियां खान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ट्रक चालक पीपल सिंह पुत्र हरफूल सिंह गांव बटोली तहसील अंदपुरा साहिब जिला रूपनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed