फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बैंक खाते से उड़ाई 59 हजार की रकम

बैंक खाते से उड़ाई 59 हजार की रकम

Mon, 21 May 2018 11:02 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
बैंक खाते से उड़ाई 59 हजार की रकम
fraud shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की चौबीया पंचायत में बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति के खाते से 59 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चौबीया पंचायत के सेरकाउ गांव निवासी बलवंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह अज्ञात नंबर से उसे फोन आया। इसमें उन्हें बताया कि उनके बैंक खाते की जांच हो रही है। इसके लिए उन्हें एटीएम और बैंक नंबर बताना होगा। उन्होंने सोचा कि बैंक से कॉल आई है।

इसके चलते उन्होंने बैंक खाता नंबर के बारे में सारी जानकारी दे दी। इसके कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके बैंक खाते 59 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। मैसेज को देख वह हैरान रह गए। खाते से पैसे निकलने के बारे में जब उन्होंने बैंक जाकर पूछताछ की, तो वहां पर उन्हें बताया गया कि उन्होंने अज्ञात लोगों को बैंक खाते से संबंधित महत्वपूर्ण की जानकारी दी। इसकी वजह से उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने भरमौर थाना में जाकर इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ राजेश गुलेरिया ने बताया कि छानबीन में पुलिस को दो मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली है। इनकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इस प्रकार के झांसे में न आए। इसके साथ ही अपने बैंक और एटीएम संबंधित कोई भी जानकारी किसी अजनबी को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की गंभीरता से जांच : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भरमौर में एक व्यक्ति के बैंक से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed