फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बिजली चोरी करने वाले तीन लोगों को ठोंका दस-दस हजार जुर्माना

बिजली चोरी करने वाले तीन लोगों को ठोंका दस-दस हजार जुर्माना

Sat, 18 Nov 2017 10:09 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी करने वाले तीन लोगों को ठोंका दस-दस हजार जुर्माना
electricity demo pic - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर में बिजली की चोरी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ बिजली बोर्ड ने कार्रवाई की है। तीनों लोगों को दस-दस हजार रुपये जुर्माना ठोंका गया है। विद्युत बोर्ड की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली की चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब हो कि शुक्रवार को बिजली बोर्ड को संचूई गांव में बिजली की चोरी होने की सूचना मिली। इसके आधार पर बोर्ड की टीम ने संचूई गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन घरों में कुंडी लगाकर बिजली चलाई जा रही थी। जोकि गैर कानूनी है। इसके चलते तीनों लोगों के खिलाफ बोर्ड की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की है। इसके साथ ही उनके घरों की बिजली काट दी गई। साथ में उन्हें दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी ठोंका गया है। उपमंडल भरमौर में बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ बोर्ड ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत उपमंडल के हर गांव का दौरा किया जा रहा है। इस दौरान लोगों के घरों में दिए गए बिजली कनेक्शन की जांच की जा रही है। ताकि बिजली की चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। उपमंडल के कुछ गांव ऐसे हैं जहां पर बिजली की कम वोल्टेज समस्या रहती है। बोर्ड का कहना है कि गांव में कम वोल्टेज कारण बिजली की चोरी भी हो सकती है। इसको लेकर ऐसे सभी गांव का औचक निरीक्षण होगा। जहां पर बिजली की कम वोल्टेज की समस्या है। सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि संचूई गांव में तीन लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। तीनों लोगों पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना ठोंका जाएगा। इसके अलावा इस तरह का अभियान भरमौर के हर गांव में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed