फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जीरो प्वाइंट बगढार में कार दुर्घटनाग्रस्त, पटवारी घायल

जीरो प्वाइंट बगढार में कार दुर्घटनाग्रस्त, पटवारी घायल

Thu, 28 Mar 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
जीरो प्वाइंट बगढार में कार दुर्घटनाग्रस्त, पटवारी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। समलेउ-डलहौजी मार्ग पर बगढार जीरो प्वाइंट नामक स्थान पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऑल्टो कार में सवार राजस्व विभाग का पटवारी बुरी तरह से जख्मी हो गया। गनीमत रही कि मार्ग से होकर गुजर रही एचआरटीसी बस के चालक-परिचालक ने तुरंत समय न गंवाते हुए घायल पटवारी को उठाकर पीएचसी बगढार पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, बनीखेत पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्जकर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।

जानकारी अनुसार परस राम पुत्र लोभी राम निवासी चंद्रयूंड (चकोली) समलेऊ से डलहौजी की तरफ अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर किसी काम के सिलसिले में वीरवार दोपहर के समय जा रहा था। बगढ़ार जीरो प्वाइंट के पास पहुंचने पर अचानक परस राम ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस कारण कार सड़क से करीब 20 फीट नीचे लुढ़क कर चीड़ के पेड़ में जा फंसी। वाहन दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुए परस राम की गाड़ी को गिरता देख वहां से गुजर रही एचआरटीसी की बस के चालक-परिचालक और यात्रियों ने सड़क से नीचे पहुंच कर घायल को उठाकर बस के माध्यम से पीएचसी बगढार पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पीएचसी बगढार में तैनात चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद परस राम को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया है। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बगढार जीरो प्वाइंट पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में सवार परस राम बुरी तरह से लहूलुहान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वहां से गुजर रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की डलहौजी-खैरी बस के चालक-परिचालक ने बिना समय व्यर्थ गवाएं सड़क से नीचे उतर घायल हुए परस राम को उठाकर बस तक पहुंचाया। इसके बाद एचआरटीसी की बस के माध्यम से घायल को समयानुसार पीएचसी पहुंचाया गया। निगम के चालक-परिचालक ने घायल को समयानुसार पीएचसी में पहुंचा कर मानवता का धर्म निभाया गया है। पीएचसी बगढार में तैनात चिकित्सक उत्तम सिंह ने बताया कि पीएचसी बगढार में कार दुर्घटना में घायल परस राम को लाया गया था। इन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed