{"_id":"5c5082e3bdec22738b6adfac","slug":"51548780259-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजेरा में महिला की हत्या, अस्पताल में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजेरा में महिला की हत्या, अस्पताल में बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। रजेरा गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति ने महिला की पिटाई की जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पूरे मामले को लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज में खूब बवाल हुआ। इस दौरान महिला के पिता ने दामाद की पिटाई भी कर डाली। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां होंगी। इसके साथ ही मामले में घरेलू प्रताड़ना की बात भी सामने आई है। पुलिस ने भी भादंस की धारा 498 ए, 302 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला
जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में कर्म सिंह गांव लुहारका डाकघर चूड़ी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी विक्रम पुत्र डेंजू राम गांव सेईल ग्राम पंचायत रजेरा के साथ हुई थी। उसका पति अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल देता था। कर्म सिंह ने बताया कि सोमवार को भी विक्रम ने उनकी बेटी की पिटाई की थी। मंगलवार दोपहर के समय फोन पर बात करने पर बेटी ने आपबीती सुनाई। इसके साथ ही तबीयत खराब होने और करने में भी असमर्थता जताई। इसके बाद उसने यह कहकर फोन काट दिया कि वह दोबारा फोन करेगी। इसके बाद दोपहर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई है, उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने पर उनकी बेटी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका दामाद, सास, जेठानी और देवर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसके साथ अक्सर उसके साथ मारपीट भी करते रहते थे। इससे उसकी मौत हो गई है। मृतक महिला के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
इनसेट
एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने भादंस की धारा 498ए, 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।