फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सिटी चौकी के बाहर बेतरतीब पार्किंग, खाकी सुस्त

सिटी चौकी के बाहर बेतरतीब पार्किंग, खाकी सुस्त

Thu, 01 Mar 2018 09:55 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
सिटी चौकी के बाहर बेतरतीब पार्किंग, खाकी सुस्त
नो पार्किंग में खड़े वाहन। - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शहर में इरावती होटल के समीप बेतरतीब ढंग से वाहनों की पार्किंग की जा रही है। हैरानी इस बात की है कि यह सबकुछ पुलिस के सामने हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस विभाग इस संबंध में कोई कड़ी कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। हालत यह है कि सिर्फ सांसदों और विधायकों की बैठक के समय यहां पर व्यवस्थाओं को सुधारा जाता है और इसके बाद व्यवस्था फिर राम भरोसे हो जाती है। सबसे ज्यादा हालात तो सिटी चौकी के पास खराब है। यहां भी दोपहिया वाहन हर समय खड़े रहते हैं। मगर कार्रवाई के नाम पर अब तक पुलिस कुछ करती नहीं दिख रही है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, प्रीतम चंद, परमेश कुुमर, देवेंद्र कुमार, अक्षय कुमार, अशोक कुमार और सुरेश चंद की मानें तो 26 फरवरी को बचत भवन चंबा में चंबा-कांगड़ा सांसद शांता कुमार की बैठक थी। इसके बाद 27 फरवरी को प्रशासनिक दक्षता की बैठक भी हुई। इन दोनों बैठकों के दौरान बचत भवन और इरावती के समीप कोई भी वाहन पुलिस कर्मियों ने पार्क नहीं होने दिया। मगर अब फिर से यहां बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि पुलिस अहम मौकों पर ही कार्रवाई करती है। जबकि शेष दिनों में खाकी इरावती में पार्क करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं करती है।


जहां बिकते थे कुलचे, अब वहां खड़ी होती बाइकें
पिछले वर्ष इरावती के सामने चौगान गेट के समीप एक व्यक्ति कुलचे बेचकर आजीविका कमाता था। इसे प्रशासन ने यहां से व्यक्ति को हटा दिया। मगर अब यहां फुटपाथ में बाइकें खड़ी की जाती है। यातायात पुलिस भी यहां बाइकें खड़ी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed