फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   फर्जी दस्तावेजों के मामले में रिटायर सीईओ समेत तीन के खिलाफ केस

फर्जी दस्तावेजों के मामले में रिटायर सीईओ समेत तीन के खिलाफ केस

Sun, 17 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों के मामले में रिटायर सीईओ समेत तीन के खिलाफ केस
fraud

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलिस थाना डलहौजी में अनुसूचित जाति और कृषक होने का जाली प्रमाण पत्र बनवाकर सेल डीड में बनवाने का मामला सामने में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैंटोनमेंट बोर्ड डलहौजी के रिटायर सीईओ समेत तीन के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अशोक प्लाहा पुत्र अमर नाथ प्लाहा निवासी गांव सुर्खी गल्ला डाकघर बनीखेत तहसील डलहौजी जिला चंबा के बयान पर पुलिस ने अवतार सिंह पुत्र भूपिंद्र सिंह निवासी गांव बैहलून कैंट, अनिल सूद पुत्र हीरा लाल निवासी बैहलून कैंट और आरएच अवस्था (एक्स सीईओ) कैंटोनमेंट बोर्ड डलहौजी के खिलाफ भादंस की धारा 420, 467, 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में अशोक प्लाहा ने बताया कि वर्ष 2006 में अवतार सिंह ने अनिल कुमार (सदस्य केंटोनमेंट बोर्ड डलहौजी कैंट) के साथ मिलीभत कर जाली अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाया है। अशोक प्लाहा ने बताया कि अवतार सिंह कृषक नहीं है। बावजूद इसके सेल डीड में कृषक होने का जाली प्रमाण पत्र लगाया गया है। इससे मिलीभगत कर उक्त लोगों ने सरकारी दस्तावेज हेराफेरी कर बनाए हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed