{"_id":"5a0dc7e84f1c1bf4688bba29","slug":"51510852584-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटाला डैम साइट भांदल के समीप चरस तस्कर 7 किलो चरस सहित दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अटाला डैम साइट भांदल के समीप चरस तस्कर 7 किलो चरस सहित दबोचा
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। अटाला डैम साइट भांदल के समीप एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक चरस तस्कर को दबोचा है। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से सात किलोग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चरस तस्कर की पहचान लेखराज पुत्र हंसो निवासी गांव भैंठ डाकघर संघणी जिला चंबा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने वीरवार को अटाला डैम साइट भांदल में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान संघणी का एक व्यक्ति बैग लेकर आया और टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान लेखराज के बैग से चरस की खेप बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकद्दमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही छानबीन की जा रही है कि आरोपी चरस की यह खेप कहां से लेकर आया था और कहां ले जाने की फिराक में था। जिला चंबा में पुलिस ने चरस तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान छेड़ा है। पुलिस ने खासकर चुराह और सलूणी क्षेत्र में चरस तस्करी करने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए है। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि वीरवार दोपहर को पुलिस की एसआईयू टीम ने उक्त जगह नाकाबंदी की थी। उन्होंने बताया कि टीम ने इस व्यक्ति के कब्जे से सात किलोग्राम चरस बरामद की गई है। इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।