{"_id":"5c8bae36bdec2214787e2d85","slug":"41552657974-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाहकड़ी में दुकान से अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुलाहकड़ी में दुकान से अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पुलिस ने चंबा-करियां मार्ग पर जुलाहकड़ी में एक चिकन की दुकान से अवैध शराब पकड़ी है। शराब को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार को मौके पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि वीरवार रात पुलिस की टीम जब भरमौर चौक के पास गश्त कर रही थी तो उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लालजीत सिंह निवासी लोअर जुलाहकड़ी अपनी चिकन की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेच रहा था।
दुकान की तलाशी करने पर पुलिस को छह पेटी अवैध शराब की बरामद हुईं। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है। उन्होंने आम लोगों को भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।