फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बीस लाख के सामान के बिलों में निकली गड़बड़ी, छह लाख ठोंका जुर्माना

बीस लाख के सामान के बिलों में निकली गड़बड़ी, छह लाख ठोंका जुर्माना

Fri, 28 Dec 2018 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
बीस लाख के सामान के बिलों में निकली गड़बड़ी, छह लाख ठोंका जुर्माना
बीस लाख के बिलों में गड़बड़ी, छह लाख ठोंका जुर्माना
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने चंबा-भरमौर मार्ग पर की कार्रवाई
गुजरात से बीस लाख के सामान की सप्लाई जा रही थी होली परियोजना के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। गुजरात से होली परियोजना में पहुंचाए जा रहे माल के बिलों में गड़बड़ी पाई गई है। इसको लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से सप्लाई कर्ता को छह लाख 22 हजार रुपये का कर और जुर्माना ठोंका गया है। शुक्रवार को आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाका लगाया था। इसी दौरान एक मालवाहक वाहन होली परियोजना के सामान की सप्लाई लेकर आया। इसे नाके पर खड़ी टीम ने रुकवाया। सामान को लेकर बिल दिखाने को कहा गया। गाड़ी चालक ने सामान के बिल टीम को दिखाए। वाहन में लदे माल की कीमत करीब बीस लाख रुपये से अधिक थी। बिलों को लेकर विभागीय टीम को कुछ गड़बड़ी लगी। इसके चलते विभागीय टीम ने बिलों की पूरी गहनता से पड़ताल की। जांच करने पर पाया गया कि सामान के बिलों में जीएसटी और ईबे बिल को लेकर गड़बड़ी की गई है। इसको लेकर विभागीय टीम ने सामान को जब्त कर लिया। इसके साथ ही संबंधित कारोबारी को विभागीय नियमानुसार छह लाख बाइस हजार रुपये जुर्माना ठोंका गया। जुर्माना अदा करने के बाद सामान की गाड़ी को आगे जाने दिया गया। इस कार्रवाई को सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी मदन लाल की अगुवाई में सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह, सहायक तिलक राज और चालक विनोद कुमार की टीम ने अंजाम दिया।

इनसेट
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि गुजरात से होली को बीस लाख के सामान की सप्लाई जा रही थी। इसके बिलों में जांच के दौरान गड़बड़ी पाई गई। इसलिए संबंधित कारोबारी को छह लाख रुपये जुर्माना ठोंका गया। टैक्सी की चोरी करने वालों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed