फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा कॉलेज में भिड़े छात्र, एक घायल

चंबा कॉलेज में भिड़े छात्र, एक घायल

Wed, 18 Jul 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में भिड़े छात्र, एक घायल
demo - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा कॉलेज में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में दो छात्रों को चोटें आई हैं। इसमें एक छात्र के सिर में गंभीर चोटें हैं। उसका उपचार चंबा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला बुधवार सुबह साढ़े दस बजे का है जब छात्र अचानक आपस में उलझ पड़े और देखते देखते मामला मारपीट में बदल गया।

इसमें तीन छात्रों ने दो छात्रों को बुरी तरह पीट डाला। ऐसा होता देखकर छात्र कक्षाओं से पढ़ाई छोड़ परिसर में हो रही लड़ाई को देखने बाहर निकल आए। अध्यापकों और अन्य छात्रों ने किसी तरह से बीच बचाव कर छात्रों को छुड़ाया। इस मारपीट में ओम प्रकाश निवासी मउआ के सिर में चोटें आई हैं जबकि मनीष भंडारी निवासी चौंतड़ा की उंगली में चोट लगी है। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। साथ ही लड़ाई का मामला देख पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। सुल्तानपुर चौकी की टीम ने अस्पताल में जाकर घायल छात्र का बयान दर्ज किया। इसमें छात्र ने अपने साथ बीती पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने अज्ञात तीन छात्रों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। लड़ाई झगड़े के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीम ने कॉलेज में जाकर अन्य छात्रों से भी घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया घायल छात्र का बयान
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कॉलेज में छात्रों की लड़ाई का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल छात्र का बयान दर्ज किया है। आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed