{"_id":"5a1303a94f1c1b9e678bccdc","slug":"41511195561-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज में दिखा युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज में दिखा युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी(चंबा)। डलहौजी छावनी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन में सेंधमारी करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे मामले को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं एटीएम मशीन में सेंधमारी के प्रयास का मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग सकते में हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को पकड़ा है। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि सैन्य क्षेत्र डलहौजी के एटीएम मशीन में सेंधमारी का प्रयास किया गया था। इस दौरान आरोपी की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थी। आरोपी ने एटीएम का शटर का तोड़ डाला था। मगर कैश निकाल पाने में कामयाब नहीं हो पाया। डलहौजी के थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखे व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।