फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भाला के लिए रवाना हुई बस फूलणू टाला में हुई खराब

भाला के लिए रवाना हुई बस फूलणू टाला में हुई खराब

Mon, 11 Mar 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
भाला के लिए रवाना हुई बस फूलणू टाला में हुई खराब
चंबा। चंबा-भाला रूट पर सवारियां लेकर रवाना हुई एचआरटीसी की बस करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करने के बाद फूलणूू टाला के समीप हांफ गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इस बारे में निगम के चालक और परिचालकों ने न्यू बस स्टैंड चंबा सूचित किया।
विज्ञापन


मगर खबर लिखे जाने तक एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से अन्य बस नहीं भेजी गई। इस कारण यात्री घंटों सड़क किनारे इंतजार करते रहे। हालांकि, कुछेक यात्रियों ने पैदल ही आवाजाही करना ही उचित समझा और गंतव्यों के लिए निकले।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंबा से भाला रूट के लिए पांच बजकर 22 मिनट पर एचआरटीसी की बस रवाना हुई। बस में काफी यात्री सवार थे। मगर बस जैसे ही फूलणु टाला के समीप पहुंची तो बस खराब हो गई। यात्री रमेश कुमार, मनोज कुुमार, राकेश कुमार, बिमला देवी, रेखा देवी, उमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, रिंकू राम, सपना देवी, संतोष कुमारी, अरूण कुमार, हर्षित कुमार, रणवीर सिंह राजेश कुमार और पवन कुमार का कहना है कि निगम की बसों की हालत खस्ता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बसें कहीं भी खराब हो जा रही हैं। इसके चलते यात्रियों को आगे का सफर टैक्सियों के माध्यम से करना पड़ता है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की कि भाला बस रूट पर नई बस भेजी जाए। ताकि उन्हें भविष्य में इस तरह की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed