{"_id":"5bc4ce05bdec2269424bfcf8","slug":"31539624453-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरी-ब्रंगाल मार्ग पर बांध समाई कार, चालक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैरी-ब्रंगाल मार्ग पर बांध समाई कार, चालक लापता
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुंडला (चंबा)। खैरी-ब्रंगाल मार्ग पर सोमवार को एक ऑल्ट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त होने केबाद बांध में समा गई। हादसे के बाद वाहन चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान क्रेन के माध्यम से वाहन को पानी से निकाल लिया गया है। मगर अभी तक चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। अंधेरा होने के बाद प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा।
जानकारी अनुसार सोमवार शाम चार बजे के करीब खैरी से ब्रंगाल की तरफ अश्वनी कुमार आल्टो कार में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान कि चमेरा बांध से आगे और तलेरू से पहले अचानक सड़क के एक छोर पर पड़े गड्ढे को देख कर अश्वनी ने गाड़ी को दूसरी तरफ से निकालने की कोशिश की। इसी कोशिश में गाड़ी अनियंत्रित होकर बांध में समा गई।
विज्ञापन
गाड़ी को बांध के पानी में समाता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और प्रशासन की तरफ से अधिकारी मौके पर पहुंचें। इसके बाद बांध में समाई कार और चालक को निकालने के लिए क्रेन को मंगवाया गया। देरशाम को बांध से कार को तो निकाल लिया गया। मगर कार सवार का कोई भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद चालक की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मगर अंधेरा अधिक होने से सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि एक कार के बांध गिरने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देरशाम कार को बांध निकाल लिया गया है। मगर चालक का कोई भी सुराग नहीं चल पाया है।
विज्ञापन