{"_id":"5b01a65a4f1c1bd6408b6914","slug":"31526834778-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी में कार और मोटरसाइकिल को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलूणी में कार और मोटरसाइकिल को लगाई आग
Updated Sun, 20 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सलूणी के गांव गोठ में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति के स्टोर के समीप खड़ी कार और बाइक को आग लगा दी। इस घटना में स्टोर को भी नुकसान पहुंचा है। यह घटना शनिवार देर रात को हुई। इस घटना में बाइक और कार पूरी तरह जल गई है। इसके साथ ही स्टोर भी आंशिक रूप से जला है। शिकायतकर्ता ने पुलिस चौकी सलूणी में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ शिकायत कर दी है। पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश ठाकुर निवासी गोठ ने सलूणी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसके स्टोर के आगे खड़ी किराएदार की गाड़ी और मोटरसाइकिल को आग लगा दी।
विज्ञापन
इसी दौरान आग की लपटें उसके मकान के स्टोर तक भी पहुंच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोग जाग गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने आग को बुझाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी सलूूूणी रामपाल राणा ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन