फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चरस तस्करों को बारह साल की कैद, एक लाख रुपये जुर्माना की सजा

चरस तस्करों को बारह साल की कैद, एक लाख रुपये जुर्माना की सजा

Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
चरस तस्करों को बारह साल की कैद, एक लाख रुपये जुर्माना की सजा
चंबा। विशेष न्यायाधीश चंबा राजेश तोमर की अदालत ने चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 12 साल का कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कर्म सिंह पुत्र खूबी नंद ओर पवन कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव बंजली डाकघर गनेड़ तहसील चुराह जिला चंबा को जुर्माना न अदा करने की सूरत में एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस केस की पैरवी जिला न्यायवादी चंबा विजय रेहलिया ने की।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए बताया कि चरस तस्करी का यह मामला बीस नवंबर 2016 को पेश आया। पुलिस टीम चंबा सुबह के समय शिकारी मोड़ के समीप बंजली में नाका लगाया था। इसी दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी आई। इसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी रोक दी। पुलिस ने चालक से गाड़ी के प्रमाण पत्र मांगे। मगर चालक आनाकानी करने लगा। इसी दौरान पुलिस टीम को शक हुआ कि गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति कुछ छिपा रहे हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को चालक ने अपना नाम कर्म सिंह ओर गाड़ी में सवार दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम पवन कुमार बताया। पुलिस टीम को गाड़ी की पहली सीट में एक पिट्ठु बैग दिखा।
विज्ञापन


इसे पुलिस ने तलाशी के लिए उठाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बैग से तीन किलो चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ पुलिस थाना तीसा में चरस तस्करी करने को लेकर मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। इसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed