फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

Sun, 25 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत
पेड़ की टहनियां गिरने से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन

प्रीणा पंचायत के कलूण जंगल में लकड़ियां काटने जा रहे थे लोग, बच्चे समेत दो घायल
पुलिस और वन विभाग की टीमें स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्रीणा पंचायत के पास लगते कलूण जंगल में सर्दियों के लिए लकड़ी लेने गए लोगों पर पेड़ की टहनियां गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिलाओं की पहचान सुतो पत्नी संजय निवासी गांव द्रुईला डाकघर प्रीणा और सीमा पत्नी कृष्ण चंद के रूप में हुई है। जबकि संजय कुमार और उसका छह वर्षीय बेटा अंकू गंभीर रूप से घायल है। इनका उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। संजय की हालत नाजुक बताई जा रही है। क्योंकि पेड़ की टहनी की चपेट में आने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर ने उसे सीटी स्कैन करवाने के लिए कहा है। सीटी स्कैन की रिपोर्ट के आधार पर ही उसका इलाज होगा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार संजय और उसका परिवार गांव के पास लगते जंगल में सर्दियों के लिए लकड़ी इकट्ठा करने जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह जंगल के बीच में पहुंचे, तो अचानक उनके ऊपर पेड़ की बड़ी टहनियां गिर गईं। इससे उन्हें बचाव करने तक का मौका नहीं मिला। पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल में जाकर स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शवों को परिजनों के हवाले करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम कर रही है मामले की तफ्तीश : संजीव शर्मा
वन मंडलाधिकारी चंबा डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई जबकि बच्चे समेत दो अन्य घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed