फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जमीनी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, चक्का जाम

जमीनी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, चक्का जाम

Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, चक्का जाम
fight - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जमीनी विवाद को लेकर सरू के पास दो गुटों में झगड़े का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद एक पक्ष ने सड़क पर करीब आधे घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इससे आम लोगों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल करवाई जा सकी। सरू के पास एक निजी शिक्षण संस्थान और स्थानीय लोगों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद चल रहा है। संस्थान ने जमीन पर भवन का निर्माण शुरू किया है।

मगर कार्य को रोकने के लिए स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। इसमें तीन लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किया। इसके साथ ही घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। इसके साथ ही विवाद को सुलझाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सरू के पास दो गुटों में जमींनी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर चक्का जाम खुलवा दिया। साथ ही दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed