फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   करंट लगने से खंभे से गिरा कर्मचारी, गंभीर घायल

करंट लगने से खंभे से गिरा कर्मचारी, गंभीर घायल

Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से खंभे से गिरा कर्मचारी, गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)।
भटियात उपमंडल के नरोला गला गांव में बिजली लाइन ठीक कर रहा कर्मचारी करंट लगने से खंभे से गिर गया। गंभीर घायल कर्मचारी को सिविल अस्पताल चुवाड़ी से प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है। घायल चतर सिंह निजी ठेकेदार का कर्मचारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को चतर सिंह (42) निवासी मेल चंबी नरोला गला गांव में बिजली के खंभे पर चढ़ कर 11 केवी बिजली तार को दुरुस्त कर रहा था। यकायक उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और वह खंभे से नीचे गिर गया। इससे चतर सिंह के सिर पर चोट लगी। इस दौरान मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। मौजूद लोगों ने निजी वाहन के माध्यम से घायल चतर सिंह को चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया है। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने की सूरत में यहां पर आपातकाल में पहुंचने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया जाता है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed