फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   स्लेटपॉश मकान में आग लगने से तीन कमरे व एक हॉल सामान सहित हुआ स्वाह

स्लेटपॉश मकान में आग लगने से तीन कमरे व एक हॉल सामान सहित हुआ स्वाह

Tue, 06 Nov 2018 07:24 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
स्लेटपॉश मकान में आग लगने से तीन कमरे व एक हॉल सामान सहित हुआ स्वाह
तलाई में आग से स्लेटपोश मकान जलकर राख
विज्ञापन

देर रात की घटना, स्लेट टूटने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने परिवार के सदस्यों को निकाला बाहर
प्रभावितों प्रशासन ने दिए दस-दस हजार फौरी राहत, दो तिरपाल और दो-दो कंबल : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। ग्राम पंचायत बनेट गांव तलाई में सोमवार देर रात एक स्लेटपॉश मकान आग लगने से राख हो गया। आग लगने से तीन परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने से करीब आठ लाख के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि पड़ोसी ने स्लेट टूटने की आवाजें सुनी और समय पर सदस्यों को आगाह कर बाहर निकाल दिया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पानी की काफी कोशिश की लेकिन उस समय तक सबकुछ राख हो चुका था। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए गए। इसके अलावा दो तिरपाले और दो-दो कंबल भी प्रदान किए गए गए।
जानकारी अनुसार सोमवार रात तलाई निवासी अशोक कुमार, रोशन और किशोरी पुत्र परसराम के परिवार खाना खाने के बाद सो गए। सोमवार आधी रात दो बजे अचानक पड़ोसी ने स्लेट के टूटने की आवाज सुनी। स्लेट के टूटने की आवाज सुन वह मकान के बाहर आया तो वह दंग रह गया। स्लेटपॉश मकान से आग की लपटें उठ रही थी। इससे पूरा मकान आग की चपेट में आने लगा। पड़ोसी ने यह मंजर देख जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। पड़ोसी की आवाज सुन कर अशोक, रोशन और किशोरी मकान से बाहर निकले। उन्होंने मकान से आग की लपटे उठते देख फौरन परिवार के अन्य सदस्यों और माल-मवेशियों को खुली जगह के लिए निकाला। वहीं, ग्रामीण भी मकान में आग लगने की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के भरसक प्रयास किए। सुबह चार बजे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया। लेकिन, उनका समस्त सामान, खाने-पीने का सामान, जेवरात आग की भेंट चढ़ गए। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रधान अनिल कुमार, एसडीएम भटियात बचन सिंह और नायब तहसीलदार विनोद कुमार टंडन मौके पर पहुंचें। नुकसान का मुआयना करने के बाद प्रभावित तीनों परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को दो तिरपाल और दो-दो कंबल भी दिए गए। मकान के आग की भेंट चढ़ने से प्रभावित को आठ लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। पंचायत प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि तलाई में स्लेटपॉश मकान आग की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को हर संभव सहायता राशि प्रदान करवाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इनसेट
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात तलाई में आग लगने से तीन परिवारों का मकान सामान समेत जल गया है। सोमवार को मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर प्रदान की गई है। साथ ही दो तिरपाले और दो-दो कंबल भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed