फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत

खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत

Wed, 26 Sep 2018 10:13 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत
accident shimla - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। बनीखेत-खैरी मार्ग पर मंगलवार देर रात के समय ढलोग में एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसे उपचार के लिए डलहौजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान बबलू कुमार पुत्र कृपा राम निवासी बगढ़ार के रूप में हुई है। जबकि घायल चालक लोकी नंद पुत्र मंगत राम निवासी गांव करड़ा डाकघर बगढ़ार का रहने वाला है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279,304ए भारतीय दंड सहितां और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लोकी नंद आल्टो को लेकर बनीखेत-खैरी मार्ग पर जा रहा था। उसके साथ बबलू कुमार भी गाड़ी में सवार था। जब उनकी गाड़ी ढ़लोग नामक स्थान पर पहुंची तो चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इसकी वजह से गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी को खाई में गिरता देख आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


घायल को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला गया और उसे डलहौजी अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि एक व्यक्ति की गहरे जख्मों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने संबंधी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed