फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मंदिर, मस्जिद में तोड़ फोड़ करके आपसी भाईचारा खराब करने की कोशिश

मंदिर, मस्जिद में तोड़ फोड़ करके आपसी भाईचारा खराब करने की कोशिश

Tue, 21 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
मंदिर, मस्जिद में तोड़ फोड़ करके आपसी भाईचारा खराब करने की कोशिश
crime scene

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के मामले की जांच में तेजी लाने के लिए एसपी चंबा ने जांच का जिम्मा एएसपी विरेंद्र ठाकुर को सौंपा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौके पर की गई छानबीन में उनके हाथ कई अहम सबूत भी लगे हैं। पुलिस का दावा है कि सबूतों के आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। इसके साथ ही पुलिस के रडार पर क्षेत्र के आपराधिक प्रवृति के लोग भी हैं। इन्हें पुलिस पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। पुलिस को शक है कि इस वारदात को शरारती तत्वों ने अंजाम दिया है क्योंकि उन्होंने दोनों ही धर्मों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है। हालांकि पुलिस की जांच का बिंदु धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने को लेकर भी है। मगर अभी तक इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस के सामने भी चुनौती है कि इस तरह के मामलों में संलिप्त आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि भविष्य में इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को कड़ा संदेश जाए। कुल मिलाकर इस वारदात से पूरे क्षेत्र में कोलाहल की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले के हर बिंदु की गहनता से पड़ताल कर रही है। यही वजह है कि एएसपी रैंक के अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है ताकि छानबीन में किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश न हो।

एएसपी करेंगे मामले की जांच
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा एएसपी वीरेंद्र ठाकुर को सौंपा गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ताकि ऐसी घटना दोबारा घटित नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed