फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बालू और सुल्तानपुर में रेट लिस्ट न लगाने पर कार्रवाई

बालू और सुल्तानपुर में रेट लिस्ट न लगाने पर कार्रवाई

Mon, 05 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
बालू और सुल्तानपुर में रेट लिस्ट न लगाने पर कार्रवाई
मिश्रबाजार स्थित एक सब्जी की दूकान पर रखीं सब्जियां।

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा।
आखिरकार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने बिना दाम सूची लगाए सब्जियों के दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की। बालू और सुल्तानपुर बाजार में दबिश देकर सब्जियों को जब्त किया गया। अमर उजाला ने बिना रेट लिस्ट लगाए दुकानदारों के सब्जी बेचने का मामला प्रमुखता से उठाया था।

इसी के बाद सोमवार को निरीक्षक राम स्वरूप शर्मा की अगुवाई में टीम ने बालू, सुल्तानपुर बाजार का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में मूल्य सूची न लगी होने के चलते विभागीय टीम ने 43 किलोग्राम सब्जी जब्त की। साथ ही सब्जी विक्रेताओं को सख्त निर्देश जारी किए कि दुकानों में मूल्य सूची लगाएं।
विज्ञापन


अगर दुकानदार मूल्य सूची नहीं लगाते है तो भविष्य में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय टीम की ओर से औचक निरीक्षण करने का मकसद उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाना है ताकि सब्जी के अधिक दाम दुकानदार न वसूल पाएं। तीन फरवरी को समाचार पत्र अमर उजाला ने इस बारे खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद ही विभागीय टीम ने सोमवार को औचक निरीक्षण कर सब्जी विक्रेताओं पर शिकंजा कसा। इस दौरान विभागीय टीम ने सब्जी को जब्त किया। साथ ही जब्त सब्जी की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट लिस्ट न लगाने पर कार्रवाई : राम स्वरूप शर्मा
विभागीय निरीक्षक राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिन दुकानों में रेट लिस्ट नहीं थी वहां सब्जियों को जब्त किया गया। निरीक्षण के दौरान करीब 43 किलोग्राम सब्जी जब्त की गई है।
000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed