{"_id":"5a6213e74f1c1b62268b54d3","slug":"171516377063-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत रिकॉर्ड की सील अलमारी को आज खोला जाएगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत रिकॉर्ड की सील अलमारी को आज खोला जाएगा
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के तहत आती पंचायत में पंचायत सचिव के नदारद रहने के मामले में शनिवार को गठित कमेटी अलमारी के सील रिकॉर्ड को खोलेगी। शुक्रवार को पंचायत सचिव से संपर्क करने के प्रयास किए गए, लेकिन पंचायत सचिव से संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में शनिवार को सील अलमारी का रिकॉर्ड गठित कमेटी के समक्ष खोला जाएगा। खबर की पुष्टि बीडीओ भटियात डॉ. बशीर खान ने की है। गौरतलब है कि वीरवार को बीडीओ ने पंचायत में औचक निरीक्षण किया था। जहां पंचायत सचिव नदारद पाया गया। इसके अलावा हाजिरी रजिस्टर भी पंचायत सचिव की अलमारी में था, जिससे अन्य कर्मचारी अपनी हाजिरी नहीं लगा पा रहे थे। ऐसे में बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचायत रिकॉर्ड की अलमारी को सील किया।
बीडीओ भटियात डॉ. बशीर खान ने बताया कि पंचायत सचिव से संपर्क करने के प्रयास शुक्रवार को किए गए, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड शनिवार को गठित कमेटी के सामने खोला जाएगा।
विज्ञापन
बीडीओ भटियात डॉ. बशीर खान ने बताया कि पंचायत सचिव से संपर्क करने के प्रयास शुक्रवार को किए गए, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड शनिवार को गठित कमेटी के सामने खोला जाएगा।
विज्ञापन