{"_id":"5cdaeb05bdec2207903d55f4","slug":"161557850885-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजपुला की तरफ से आ रहे बाइक सवार से 96 नशीले कैप्सूल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजपुला की तरफ से आ रहे बाइक सवार से 96 नशीले कैप्सूल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंजपुला-ग्रीन कोठी मार्ग पर डलहौजी पुलिस चौकी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 96 नशीले कैप्सूल के साथ धर दबोचा है। यह मामला सोमवार देर रात को पेश आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,25-61-85 के तहत पुलिस थाना डलहौजी में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी शहर डलहौजी की टीम पंजपुला ग्रीनकोठी रोड़ के समीप नाकाबंदी पर थी और नियमित वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी तरफ एक मोटरसाइकिल पंजपुला की तरफ से आया। पुलिस ने बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका। बाइक सवार ने पूछताछ में अपना नाम शाम लाल नरगिस कॉटेज वार्ड नंबर-1 मिडिल बकरोता डलहौजी बतलाया। पुलिस टीम ने जब शाम लाल की शक के आधार पर तलाशी ली और देर रात आवाजाही का कारण पूछा। शाम लाल इसका जवाब नहीं दे पाया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान पैंट की जेब के भीतर से 96 कैप्सूल (नारकोटिक ड्रग ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड) बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मादक पदार्थ अधिनियम 21,25-61-85 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है।