{"_id":"5cd1b34abdec2207006330eb","slug":"161557246794-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपड़ी मोहल्ले में हुई चोरी के मामले में दो युवकों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सपड़ी मोहल्ले में हुई चोरी के मामले में दो युवकों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर के साथ लगते सपड़ी मोहल्ला में चोरी के मामले को लेकर पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ की। युवकों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने दो युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए पुलिस थाना चंबा में तलब किया।
गौरतलब है कि शहर स्थित मोहल्ले में बीते दिनों चोरी का मामला सामने आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अनु कपूर मोहल्ला सपड़ी परिवार के साथ वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर गया था। सोमवार को जब अनु कपूर परिवार समेत घर पहुंचा तो भीतर बिखरा पड़ा था।
अलमारी को तोड़कर सोने का सेट, मंगल सूत्र सेट, दो कड़े, 7 अंगुठियां और टिक्का गायब था। उन्होंने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर ने बताया कि दो युवकों से पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।