फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ढकोग में ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत

ढकोग में ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत

Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
ढकोग में ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। लूणा-दुर्गेठी सड़क मार्ग पर ढकोग में एक व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र जैसो राम निवासी ढकोग डाकघर दुर्गेठी के रूप में हुई है। वह ढकोग में चाय की दुकान चलाता था। बुधवार सुबह वह दुकान के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका पांव फिसल गया।


इससे वह ढांक में गिर गया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण वह बेसुध हो गया। बेसुध हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल भरमौर ले गए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंच गई। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed