{"_id":"5ac25c6c4f1c1bbf618b50e8","slug":"161522687084-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुजैरा से 12 वर्षीय किशोर रहस्मयी परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुजैरा से 12 वर्षीय किशोर रहस्मयी परिस्थितियों में लापता
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत जडेरा के भुजैरा गांव से 12 वर्षीय किशोर रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया है। उसकी तलाश को लेकर परिजन दर बदर भटक रहे हैं। थक हारकर परिजनों ने एसपी से मामले की गुहार लगाई है। इसमें उन्होंने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय महबूब पुत्र मोहम्मद रफी 30 मार्च को घर का सामान लेने के लिए क्लयूं गया था।
मगर वह वहां से लौट कर घर नहीं आया। परिजनों ने क्लयूं में जाकर उसकी सभी जगह तलाशी भी की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लापता बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और बच्चे की तलाश करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
मगर पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की है। इसकी वजह से परिजनों को अपने बच्चे की सुरक्षा की चिंता सता रही है। चार दिन हो चुके हैं। मगर अभी तक उनके बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को परिजनों ने बच्चे की तलाश करवाने को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसमें लापता बच्चे के गायब होने पर गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। लापता बच्चे के पिता मुहम्मद रफी ने बताया कि उनके गांव में एक व्यक्ति है। जोकि इस तरह का कारनामा कर सकता है।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि गांव के उस व्यक्ति से सख्ती से इस बावत पूछताछ की जाए। ताकि उनका लापता बेटा उन्हें वापस मिल सके। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि पुलिस की ओर से उनके बेटे को तलाशने को हरेक संभव प्रयास किए जाएंगे।