{"_id":"59cfccf44f1c1bc1538b51ec","slug":"161506790644-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगान में अतिक्रमण की कार्रवाई से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौगान में अतिक्रमण की कार्रवाई से हड़कंप
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। दशहरा पर्व के मौके पर ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर एक में लगाई गई रेहड़ी फड़ियों को हटाने के लिए प्रशासनिक टीम ने शनिवार को कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान लगाई गई फड़ियों को चौगान में सामान सहित पलट दिया। इसके अलावा आइसक्रीम की रेहड़ियों को भी हटा दिया। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे जंपिंग झूलों की जालियों को भी काटने का प्रयास किया गया। इस पूरी कार्रवाई से चौगान में रेहड़ी फड़ियां लगाकर बैठे लोगों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई का पता चलते ही चौगान में फैलते ही लोग अपना सामान बांधने लगे। इस टीम की अगुवाई एसडीएम चंबा राहुल चौहान ने की।
गौरतलब है कि दशहरा पर्व को लेकर चौगान में रेहड़ी और फड़ियां लगी हुई थीं। इसमें गर्म कपड़े, खाने-पीने की वस्तुएं, मनियारी का सामान और जूतों इत्यादि की फड़ियां भी लगाई गई थीं। लेकिन प्रशासन की ओर से मंजूरी नहीं ली थी। चौगान में स्थिति कुछ ऐसी थी कि हर जगह रेहड़ी फड़ियां लग गई थी। हालांकि खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगों को राहत थी। लेकिन बिना इजाजत के रेहड़ी फड़ियां लगाने लगा दी थीं। करीब डेढ़ घंटे चली इस कार्रवाई में एसडीएम समेत अन्य कर्मचारियों ने रेहड़ी फड़ी वालों पर शक्ति से शिकंजा कसा। इस कार्रवाई से रेहड़ी फड़ी वालों को भी नुकसान पहुंचा है।
बिना अनुमति सामान बेचने पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम चंबा राहुल चौहान ने कहा कि बिना परमिशन के ही रेहड़ी-फड़ी वालों ने चौगान में सामान बेचना शुरू कर दिया है। कहा कि इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है। बिना परमिशन के व्यापारिक गतिविधि करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।