फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   समोट में शराब के ठेके पर रेट को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने करवाया शांत

समोट में शराब के ठेके पर रेट को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने करवाया शांत

Wed, 28 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
समोट में शराब के ठेके पर रेट को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने करवाया शांत
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत समोट में शराब ठेके पर मनमर्जी के दाम वसूलने पर बुधवार को खूब बवाल हुआ। मनमाने दाम वसूले जाने से बिफरे लोगों को जब सेल्समैन ने बिल देने से मना कर किया तो वे ठेके के बाहर धरने पर बैठ गए। मामला गंभीर होता देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

जिले में खुले शराब ठेकों में मनमर्जी के दाम वसूले जाने संबंधी शिकायतें आबकारी एवं कराधान विभाग के पास भी पहुंची हैं। बुधवार को समोट में शराब ठेके में अधिक दाम वसूले जाने को लेकर कुछ लोगों ने ठेके के बाहर बवाल मचाया। लोगों ने ठेके में तैनात सेल्समैन से बिल मांगा। लेकिन सेल्समैन ने बिल देने से मना कर दिया। गुस्साए लोगों ने ठेके के बाहर धरना दे दिया। धरने पर बैठने वालों में तरुण कुमार, नर सिंह, बिट्टू शामिल रहे। जबकि, कर्णजीत, बलवान, निधिया राम, कर्मजीत, कर्ण चंदेल उनके पक्ष में आगे आए। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले को शांत करवाया। साथ ही पुलिस ने ठेके पर रेट लिस्ट भी लगवाई।
विज्ञापन

डीएसपी डलहौजी सागर चंद शर्मा ने बताया कि समोट में शराब ठेके पर दाम को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले को सुलझा दिया गया है। साथ ही ठेके के बाहर रेट लिस्ट लगवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed