फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ओवरलोडिंग पर छह बसों के चालान

ओवरलोडिंग पर छह बसों के चालान

Mon, 24 Jun 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग पर छह बसों के चालान
चंबा। चंबा में पुलिस ने ओवरलोडिंग करने वाले बस ऑपरेटरों पर शिकंजा कसा। इस दौरान एक सरकारी और पांच निजी बस चालकों के लाइसेंस पुलिस ने जब्त कर लिए। इन्हें रद्द करने के लिए पुलिस आरएलए को भेजेगी।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने पुलिस विभाग को कड़े शब्दों निर्देश दिए हैं कि बसों में अगर एक भी सवारी खड़ी पाई जाती है, तो उसका ओवरलोडिंग का चालान काटा जाए। इसके तहत पुलिस ने चंबा जिले में बसों और अन्य वाहनों में ओवरलोडिंग करने वालों पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने चंबा-जोत, चंबा-भरमौर, लाहडू मार्ग में नाके लगाकर निजी और सरकारी बसों में हो रही ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई। चंबा-जोत मार्ग पर पुलिस ने एक सरकारी बस को पकड़ा। इसमें 26 सवारियां खड़े-खड़े सफर कर रही थी। पुलिस ने बस का ओवरलोडिंग का चालान काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट करवाया। इसके अलावा चंबा-भरमौर मार्ग पर एक निजी बस को पुलिस ने पकड़ा। इसमें 36 सवारियां खड़े-खड़े सफर कर रही थी। इसके अलावा इसी रूट पर पुलिस ने दो अन्य निजी बसों को पकड़ा, जिसमें 16-16 सवारियां खड़े-खड़े होकर सफर कर रही थी।

लाहडू के पास भी पुलिस ने नाका लगाया ा। नाके पर पुलिस ने दो निजी बसों को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान एक निजी बस में 18 तो दूसरी निजी बस में आठ सवारियां ओवरलोड पाई गई। पुलिस ने बसों के चालकों के लाइसेंस जब्त कर लिए हैं।


पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बसों में ओवरलोडिंग करने वालों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। चाहे बस सरकारी हो या निजी, दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सोमवार को आधा दर्जन बसों के ओवरलोडिंग के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed