फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चलोली किलाड़ मार्ग पर प्रघवाल के समीप खाई में लुढ़की पिकअप, चालक घायल

चलोली किलाड़ मार्ग पर प्रघवाल के समीप खाई में लुढ़की पिकअप, चालक घायल

Sun, 23 Jun 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
चलोली किलाड़ मार्ग पर प्रघवाल के समीप खाई में लुढ़की पिकअप, चालक घायल
चंबा। चलोली से किलाड़ की तरफ जा रही जीप प्रधवाल के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा रविवार को हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल चालक की पहचान शाम सिंह पुत्र खेमराज गांव चलोली डाकघर धरवास तहसील पांगी के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांगी में सूचना मिली कि प्रधवाल के समीप एक गाड़ी दुर्घटना होकर खाई में जा गिरी है। सूचना मिलते के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पाया कि गाड़ी शाम सिंह पुत्र खेमराज चला रहा था जो चलोली से किलाड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी किलाड़ से विपरीत दिशा की तरफ दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। पुलिस ने चालक के बयान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस थाना पांगी में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पांगी थाना में सूचना मिली थी। कि घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed