फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा और बनीखेत में पकड़ी शराब

तीसा और बनीखेत में पकड़ी शराब

Sat, 22 Jun 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
तीसा और बनीखेत में पकड़ी शराब
चंबा। जिला चंबा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के तहत पुलिस थाना सदर चंबा और तीसा में अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। शुक्रवार को पुलिस चौकी बनीखेत का दल बनीखेत बाजार की तरफ गश्त पर था। उसी समय पुलिस को सूचना मिली कि पद्दर बाजार में रचिकन की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर दुकान में दबिश दी। इस दौरान दुकान से छह बोतल शराब बरामद हुई। जबकि दूसरे मामले में पुलिस थाना तीसा की टीम तरेला मोड़ की तरफ गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक दुकान से सात बोतल अवैध शराब की बरामद की। अवैध शराब को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही दोनों दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed