{"_id":"5d07b99f8ebc3e5a3b4bdd41","slug":"156078734610200-chamba-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरापिट तोड़ 200 मीटर गहरे सूरनाले में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पैरापिट तोड़ 200 मीटर गहरे सूरनाले में गिरी कार, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी/किहार(चंबा)। हिमगिरी-डियूर मार्ग पर सूरनाला के पास रविवार देर रात ऑल्टो कार 200 मीटर गहरे नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सीएचसी किहार में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया है। मेडिकल कॉलेज चंबा में घायलों को दाखिल किया गया है। वहीं, सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार रविवार देररात योग राज सुपुत्र नर सिंह (उम्र 27 वर्ष), सुरेंद्र कुमार पुत्र हेमराज (उम्र24 वर्ष) निवासी डुगली और केशराज पुत्र पालू गांव लडेर उम्र (27 वर्ष) आल्टो कार में सवार होकर हिमगिरी से डियूर के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
डियूर से पीछे अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर दो पैरापिटों को तोड़ती हुई करीब 200 फीट गहरे सूरनाला में जा गिरी। गाड़ी के गिरने आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने गाड़ी गिरने के बारे में पुलिस को सूचित किया। नाले में पहुंचकर ग्रामीणों ने देखा की गाड़ी में सवार केशराज मौत हो चुकी थी। जबकि गाड़ी में सवार सुरेंद्र और योगराज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलावस्था में ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां पर योगराज और सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, तीसा अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के बयान कलमबद्ध किए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं, प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को दस हजार और दोनों घायलों को तीन-तीन हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि हिमगिरी से डियूर के लिए आ रही कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि, दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।