फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रात के अंधेरे में ठिकाने लगाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने किया जब्त

रात के अंधेरे में ठिकाने लगाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने किया जब्त

Sun, 31 Mar 2019 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
रात के अंधेरे में ठिकाने लगाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने किया जब्त
पुलिस ने जीप से पकड़ी सौ पेटी अवैध शराब
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान ठिकाने लगाई जा रही शराब की खेप, चार आरोपियों पकड़ा
डलहौजी थाना की टीम ने सुकड़ांई बांई के पास नाके के दौरान की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। चंबा पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप को ठिकाने लगने से पहले पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रात के अंधेरे में जीप में ले जाई जा रही 100 पेटी अवैध शराब को पकड़ा है। इसके साथ ही चार लोगों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया। इन्हें मौके पर ही जमानत देकर छोड़ दिया गया है। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान पकड़ी गई इस खेप को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिरकार यह खेप कहां ले जाई जा रही थी। इसके साथ ही कहीं चुनाव के दौरान इसका इस्तेमाल तो नहीं होना था?

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को डलहौजी थाना की टीम ने सुकड़ांई बांई के पास योग मानव विकास ट्रस्ट के साथ नाका लगाया था। इस दौरान वहां से आने-जाने वाले हर वाहन की पुलिस चेकिंग कर रही थी। नाकेबंदी के दौरान जीप को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान गाड़ी में 100 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। शराब को लीगल बताने के लिए चालक के पास कोई भी पुख्ता कागजात नहीं थे। इससे साफ जाहिर हो गया कि गाड़ी में ले जाई जा रही शराब अवैैध है। इसे अवैध रूप से बेचने के लिए ठिकाने पहुंचाया जा रहा था। मगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध शराब को जब्त कर लिया। गाड़ी में चार लोग सवार थे। इसमें तनु शर्मा जडेरा, सुनील ओबड़ी, सुरेश कुमार सुनारा और मंजीत सरू के नाम शामिल हैं। पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया। कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी अनुज शर्मा, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी मंजीत सिंह और अमित कुमार और गृह रक्षक सतपाल शमिल रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed