{"_id":"5c30dc06bdec2256d743d67e","slug":"151546705926-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में मिला लापता व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। एक दिन से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मेघ सिंह पुत्र रत्तो राम निवासी गांव छौ डाकघर सरोल के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को किसी कार्य से चंबा आया था। मगर रात होने तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की। मगर उसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को सुबह जब परिजनों ने ग्रामीणों को साथ लेकर उसकी तलाश शुरू की, तो गांव के पास खाई में उसका शव बरामद किया गया। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस की छानबीन में व्यक्ति की मौत गिरने से बताई जा रही है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।