फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जातर ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, 31 घायल

जातर ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, 31 घायल

Sun, 04 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जातर ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, 31 घायल
सिहुंता/चुवाड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्र के द्रम्मण-लाहड़ू मार्ग पर पातका मोड़ के समीप रविवार को एक पिकअप जीप के सड़क पर पलट जाने से 31 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। 27 घायलों को टांडा रेफर किया गया है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। कुरुमड़ा, पातका निवासी अशोक कुमार जीप में जातर लेकर पनियाला माता मंदिर छतरील जा रहे थे। पातका मोड़ के पास अचानक जीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जीप सड़क पर ही पलट गई। इससे जातर में जा रहे लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जीप चालक भाग गया। हादसे में घायल लोगों को स्थानीय पीएचसी समोट लाया गया जहां से 27 को टांडा रेफर किया गया है। अन्य का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
...
एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि हादसे में 31 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें से 27 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

....
घायलों को दी फौरी राहत
प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने घायलों को बीस हजार रुपये फौरी राहत दी। स्थानीय विधायक विक्रम जरियाल ने भी 32 हजार रुपये की फौरी राहत घायलों को दी। चंबा-कांगड़ा के लोकसभा सचिव सुुनाभ सिंह पठानिया ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों का हाल-चाल जाना। अस्पताल प्रबंधन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने घायलों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने बारे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed