फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रेडीमेट ग्रारमेंट की दुकान से एक लाख के कपड़े चोरी

रेडीमेट ग्रारमेंट की दुकान से एक लाख के कपड़े चोरी

Fri, 30 Nov 2018 09:19 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
रेडीमेट ग्रारमेंट की दुकान से एक लाख के कपड़े चोरी
demo pic - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

किहार (चंबा)। पुलिस थाना किहार से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित रेडीमेट गारमेंट की दुकान में चोरो ने सेंधमारी कर करीब एक लाख के कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया है। चोर कच्ची दुकान के सामने लगे लकड़ी के फट्टों को तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, दुकानदार के नौकर ने दुकान के फट्टे टूटे देख दुकान मालिक को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंचकर दुकानदारदार ने चोरी के बाद तितर-बितर सामान को देख पुलिस को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद किहार थाना से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत किहार के गांव जुवांस निवासी मोहम्मद आरिफ किहार में कपड़े की दुकान चलता है। रोजमर्रा की तरह मोहम्मद आरिफ शाम साढ़े सात बजे के करीब दुकान बंद कर घर चला गया। वीरवार की सुबह जब उनका नौकर दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसने दुकान के आगे लगे लकड़ी के फट्टे टूटे हुए देखे। उसने इस बारे में फौरन दुकान के मालिक को फोन पर इसकी सूचना दी। मोहम्मद आरिफ ने दुकान के भीतर चोरी के बाद सामान तितर-बितर पड़ा देखा तो उसने पुलिस को सूचित किया। बकौल मोहम्मद आरिफ दुकान से चोर पेंट, शर्ट, कोटियां और जैकेटें चुराकर कर ले गए हैं। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये हैं। बहरहाल, पुलिस में चोरी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि किहार में रेडिमेट गारमेंट की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed