फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हमलोग में बाईक टायर चोरी करने वाले अज्ञात चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर

हमलोग में बाईक टायर चोरी करने वाले अज्ञात चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर

Sat, 28 Apr 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
हमलोग  में बाईक टायर चोरी करने वाले अज्ञात चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर
car theft

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कियाणी (चंबा)।
कियाणी पंचायत में चोर गिरोह सक्रिय है। इसके चलते ग्रामीण वाहन सड़क किनारे पार्क करने में गुरेज कर रहे हैं। बीते दिनों हमलोग गांव में सड़क किनारे खड़ी बाइक का पिछला टायर चोर ले गए।


बाइक के वाहन मालिक दिनेश शर्मा ने इस बारे चंबा थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। इसके बावजूद चार दिन का समय बीत जाने के बाद भी चोरी का सुराग हाथ नहीं लगा है। दिनेश ने बताया कि इससे पहले भी सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल और डीजल चोरी होने के मामले प्रकाश में आए हैं। लेकिन पुलिस की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि बाइक का टायर चोरी होने की शिकायत 23 अप्रैल को दर्ज करवाई थी। दिनेश ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए। साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त लगाई जाए। ताकि यहां चोरी की वारदातों पर विराम लग सके। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। कहा कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed