फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   युवती के साथ शादी का वादा कर युवक ने किया दुष्कर्म

युवती के साथ शादी का वादा कर युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 19 Aug 2017 11:33 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
युवती के साथ शादी का वादा कर युवक ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। शहर से सटी एक पंचायत में युवक ने शादी का वादा कर युवती के साथ दुराचार किया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह युवक से शादी करना चाहती थी। लेकिन, युवक ने दुष्कर्म करने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात का पता जब युवती के परिजनों को लगा तो वे युवती को साथ लेकर पुलिस थाना चंबा पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां युवती का मेडिकल करवाया गया। युवक को पुलिस ने थाने में तलब किया। जहां युवक ने युवती से शादी करने को हामी भर दी और उन्होंने कोर्ट में जाकर शादी कर ली। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया था। पुलिस ने भादंसं की धारा 366 व 376 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed