फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चिल्ली-तीसा मार्ग पर शिकारी मोड से नीचे गिरी टैक्सी, चालक की मौत

चिल्ली-तीसा मार्ग पर शिकारी मोड से नीचे गिरी टैक्सी, चालक की मौत

Thu, 27 Dec 2018 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
चिल्ली-तीसा मार्ग पर शिकारी मोड से नीचे गिरी टैक्सी, चालक की मौत
शिकारी मोड़ में कार गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत
विज्ञापन

चिल्ली-तीसा मार्ग दर्दनाक हादसा, सवारियां लेने के लिए चिल्ली से जा रहा था तीसा
जुंगरा के कईया का रहने वाला था टैक्सी चालक जय दियाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चिल्ली-तीसा मार्ग पर शिकारी मोड़ के पास बुधवार देर रात वाहन दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब टैक्सी चालक सवारी को लेने के लिए चिल्ली से तीसा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शिकारी मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार जय दियाल पुत्र इशर निवासी गांव कईया डाकघर जुंगरा टैक्सी चालक था। बुधवार देर रात उसे तीसा से सवारी को लेकर गंतव्य तक छोड़ना था। सवारी लेने के लिए देर रात जयदियाल टैक्सी नंबर की गाड़ी एचपी 01सी-1466 को लेकर चिल्ली से तीसा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शिकारी मोड़ के पास पहुंचने पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय गाड़ी में वह अकेला ही सवार था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से मृतक को खाई से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए रात को ही सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही घटनास्थल में जाकर हादसे का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन को लेकर तफ्तीश कर रही है। पुलिस की तफ्तीश पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वीरवार को तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed