फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ढगोह अवैध पेड़ कटान मामले में दो लोग गिरफ्तार

ढगोह अवैध पेड़ कटान मामले में दो लोग गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2018 10:42 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
ढगोह अवैध पेड़ कटान मामले में दो लोग गिरफ्तार
tree cutting

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। वन मंडल डलहौजी की ग्राम पंचायत तुन्नुहट्टी के गांव ढगोह में हुए अवैध कटान मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस और वन विभाग की टीम ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मौके पर काटे 19 पेड़ काटे हुए मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने भट्ठी में तैयार की गई छह बोरियां कोयले की भी बरामद की है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस और वन विभाग ने आनन फानन में मौके पर जाकर दबिश दी है। मामले में बोनू राम निवासी तुन्नुहट्टी और छोटू राम पुत्र देवराज निवासी गांव डगौह डाकघर तुन्नुहट्टी के खिलाफ वन अधिनियम 41, 42 व भादंस संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसक तफ्तीश को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। इससे आने वाले दिनों में इस मामले में कई और लोग सलाखों के पीछे जा सकते हैं।

गौरतलब है कि ढगोह नाले में लंबे समय से अवैध कटान हो रहा था। यहां आरोपी पेड़ों को काट कर दो भट्ठियों से कोयला तैयार करके अवैध कारोबार कर रहे थे। यह कोयला पठानकोट, ककीरा, बकलोह और डलहौजी में बेचा जा रहा था। इस मामले की भनक जैसे ही अमर उजाला को लगी तो अवैध वन कटान को लेकर पूरी तफ्तीश के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। अवैध कटान को लेकर वन विभाग सहित पुलिस को भी कोई सूचना नहीं थी। मगर रविवार को जैसे ही खबर प्रकाशित हुई तो वन विभाग की और से वनरक्षक ने टीम के साथ जंगल में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान वन कटान और कोयला तैयार करने के लिए लगाई गई भट्ठियां मिली। इसके बाद वन विभाग ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग टीम और पुलिस की टीम ने आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। जंगल में कामल, वरिंडी, सनन, शीषम प्रजातियों के पेड़ कटे पाए गए हैं। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अवैध कटान के मामले को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कोयले की भट्ठी से छह बोरियां और 19 पेड़ कटे हुए भी पाए गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed